Home डेली न्यूज़ पर्यटन नगरी के मंदिरों में की जा रही विशेष पूजा

पर्यटन नगरी के मंदिरों में की जा रही विशेष पूजा

23
0
Jeevan Ayurveda

बागेश्वर महाराज की पदयात्रा की सफलता हेतु हो रहा आयोजन
खजुराहो। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा निकाली जा रही सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा की सफलता की कामना को लेकर पर्यटन नगरी के प्रमुख मंदिरों में 21 नवंबर से प्रतिदिन सांसद वीडी शर्मा की इच्छानुसार नगर परिषद अध्यक्ष अरुण अवस्थी, मतंगेश्वर सेवा समिति एवं दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के प्रमुख पंडित सुधीर शर्मा के संयोजन में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। आज 29 नवंबर को पदयात्रा के समापन दिवस पर मतंगेश्वर मंदिर प्रांगण की मतंगधूना समाधी पर पुर्णाहुति का कार्यक्रम होगा। पंडित सुधीर शर्मा ने बताया कि 21 नवंबर से अब तक मतंगेश्वर महादेव मंदिर, आदिनाथ शांतिनाथ मंदिर, माँ बगराजन देवी मंदिर, गैल के बब्बा जू और त्रिलोखर धाम जैसे धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना की गई। उक्त शक्ति ऊर्जा प्रवाहन पूजा में जैन अतिशय क्षेत्र के राकेश जैन, खजुराहो स्वर्णोदय तीर्थ न्यास के प्रदीप जैन, मुकेश जैन, एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके उपाध्यय, राजेश यादव, सरोज अवस्थी, लकी सिंह बुंदेला, रेखा चार्ली राजा परमार, पंडित विनय जैन आदि समाजसेवियों का सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि यात्रा संपन्न होने के बाद पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री भी इन सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना खजुराहो आएंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here