Home डेली न्यूज़ मजदूर संघ ने शुरु किया निधि संग्रह अभियान

मजदूर संघ ने शुरु किया निधि संग्रह अभियान

167
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय इकाई के आवाहन पर 1 से 31 जनवरी 2025 तक राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे निधि संग्रह अभियान का शुभारंभ गत रोज छतरपुर जिले में भी हो गया है। भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई ने स्थानीय श्री मोटे के महावीर मंदिर में कार्यक्रम के माध्यम से अभियान का शुभारंभ किया।बीएमएस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बुन्देला ने बताया कि पिछले दिनों राष्ट्रीय कार्यक्रम में पंच परिवर्तन, श्रमिक सम्पर्क एवं निध संग्रह अभियान को क्रमवार संचालित करना तय हुआ था। 1 से 31 जनवरी 2025 तक निधि संग्रह अभियान चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से भारतीय मजदूर संघ को कार्यालय, कार्यकर्ता और कोष से मजबूत बनाया जाएगा। यह अभियान सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, कर्मचारियों एवं श्रमिकों के लिए संगठन के प्रति अपना आभार व्यक्त करने का बेहतर अवसर है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मपाल चौरसिया प्रदेश संगठन मंत्री मप्र बीड़ी मजदूर महासंघ, मुख्य वक्ता हरेन्द्र सिंह चन्देल प्रदेश उपाध्याक्ष बीएमएस, विशिष्ट अतिथि अशोक पटैरिया विभाग प्रमुख बीएमएस, देवेन्द्र हिंगवासिया प्रदेश उपाध्याक्ष मप्र राज्य कर्मचारी संघ एवं कार्यक्रम अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बुन्देला जिलाध्यक्ष बीएमएस रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here