
छतरपुर। श्री हनुमान टौरिया प्रांगण में गत 21 दिसंबर से 30 दिसंबर तक श्रीरा मंत्र जप महोत्सव का आयोजन किया गया, इस महोत्सव में शामिल धर्मप्रमियों को मंत्र जप किए जाने के साथ ही प्रतियोगिता से जोड़ा गया। 10 दिनों में सबसे अधिक मंत्र का जाप करने वाले को पुरस्कार का विधान रखा गया। 10 दिनों तक मंत्र जप करने वाले साधकों में से प्रिंस साहू को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, सवा करोड़ श्रीराम मंत्र जप के लक्ष्य में प्रिंस ने करीब साढ़े 10 लाख नाम मंत्र जप किए। चित्रकूट धाम से आए भजनानंदी संत पूज्य उर्मिलादास महाराज ने पहले स्थान पर आए प्रिंस साहू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आचार्य उमेशचंद्र द्विवेदी वैदिक जी भी उपस्थित रहे।








