
छतरपुर। करीब 6 दशकों तक नगर पालिका छतरपुर में अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए दो कर्मचारियों को नगर पालिका अध्यक्ष ने भावभीनी विदाई दी। मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह के दौरान नपाध्यक्ष ज्योति चौरसिया और सीएमओ माधुरी शर्मा ने सेवानिवृत्त भृत्य कपूर सिंह और सफाई दरोगा पजन सिंह को शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया तथा आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं अध्यक्ष तथा सीएमओ के अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारियों तथा सहकर्मियों ने भी कपूर सिंह और पजन सिंह को शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों द्वारा उनके कार्यकाल की सराहना की गई, जिसके लिए दोनों ने उनका आभार व्यक्त किया।









