
छतरपुर। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा लिए गए भारत को हिंदु राष्ट्र बनाने के संकल्प का समर्थन करते हुए मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडऱवारा से बागेश्वर धाम तक करीब 300 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली गई, जो मंगलवार को बागेश्वर धाम पहुंचकर संपन्न हुई। पदयात्रा में चल रहे गाडऱवारा निवासी राज ठाकुर ने बताया कि पदयात्रा के दौरान रास्ते में मिले लोगों को उनके द्वारा महाराजश्री का संकल्प बताकर, समर्थन जुटाया गया है। मंगलवार की सुबह जिला मुख्यालय पर समाजसेवी अंकिता विश्वकर्मा ने पदयात्रा का स्वागत करते हुए, समर्थन दिया। उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम में यह यात्रा संपन्न होगी, जहां पदयात्री बालाजी के दरबार में माथा टेककर, हिन्दु राष्ट्र के संकल्प को सिद्ध करने की कामना भगवान से करेंगे।









