
।नौगांव। मंगलवार की दोपहर नगर पालिका कार्यालय में 100 दिवसीय निक्षय अभियान (टीवी मुक्त भारत) एवं आयुष्मान भारत अभियान की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नौगांव द्वारा सीमक्षा की गई। बैठक में नौगांव जनपद अंतर्गत कार्यरत सभी आशा कार्यकर्ता, एएनएम, रोजगार सहायक और पंचायत सचिव उपस्थित रहे।बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी पंचायत में 70 साल से अधिक आयुवर्ग के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पंचायतों में 100 दिवसीय निक्षय अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। वहीं जिला क्षय अधिकारी डॉ रविन्द्र पटेल ने 100 दिवसीय निक्षय अभियान, आयुष्मान भारत योजना सहित सभी को टीवी स्क्रीनिंग करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी को टीवी मुक्त भारत के लिए सभी को शपथ दिलाते हुए निक्षय मित्र बनकर टीबी के मरीजों को फूड बास्केट देने के लिए आह्वान किया। इस मौके पर क्षय यूनिट नौगांव के टीबी सुपरवाइजर आशीष पाठक, टीवी एचवी रशीद सिद्दकी एवं साईं आशीष के जिला प्रबंधक मधुसुदन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।









