Home डेली न्यूज़ लाखों की चोरी का अब तक नहीं हुआ खुलासा

लाखों की चोरी का अब तक नहीं हुआ खुलासा

49
0
Jeevan Ayurveda

।छतरपुर। मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंची प्रियंका पत्नी सिद्धार्थ शंकर द्विवेदी निवासी राधिका गार्डन सागर रोड छतरपुर ने बताया कि 30 मार्च 2024 को उसके घर से करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति चोरी हुई थी, जिसकी शिकायत उसने सिविल लाइन थाना में की थी लेकिन पुलिस आज तक चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। प्रियंका ने बताया कि उसके पति सिद्धार्थ शंकर द्विवेदी भारतीय सेना में पदस्थ हैं और अरुणाचल प्रदेश में सेवाएं दे रहे हैं। प्रियंका का आरोप है कि सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा उसके घर पर हुई चोरी की ठीक ढंग से विवेचना नहीं की गई, जिस कारण से आज तक चोर पकड़े नहीं गए हैं। जनसुनवाई में आवेदन देकर प्रियंका ने प्रकरण की गंभीरता से जांच करवाए जाने की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here