Home डेली न्यूज़ गुम हुए मोबाइल वापिस पाकर खिल उठे चेहरे

गुम हुए मोबाइल वापिस पाकर खिल उठे चेहरे

33
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस ने तीन दर्जन मोबाइल धारकों को लौटाए गुम हुए फोन

।छतरपुर। सोमवार की सुबह जिला मुख्यालय के पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा गुम हुए 3 दर्जन मोबाइल फोन, मोबाइल धारकों को वापिस लौटाए गए। गुम हुए मोबाइल वापिस पाकर मोबाइल धारकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने एसपी सहित मोबाइल खोजने वाली टीम का आभार व्यक्त किया।एसपी अगम जैन ने बताया कि साइबर सेल के साथ-साथ थानों की पुलिस टीमें अपने-अपने क्षेत्र में गुम होने वाले मोबाइल फोन संबंधी आवेदनों की विवेचना करती हैं, इसी विवेचना के तहत 36 मोबाइल फोन खोजे गए थे, जिन्हें आज मोबाइल धारकों को वापिस लौटाया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त मोबाइलों की कीमत करीब 6 लाख रुपए है। सभी मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं, जिनके आधार पर मोबाइल धाराकों को बुलाया गया और उनके मोबाइल उन्हें वापिस लौटाए गए। मोबाइल खोजने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक किशोर कुमार, आरक्षक धर्मराज, विजय सिंह, राजीव सिंह, मयंक यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here