Home डेली न्यूज़ शराब, अतिक्रमण व मांस विक्रय पर रोक लगाने की मांग को लेकर...

शराब, अतिक्रमण व मांस विक्रय पर रोक लगाने की मांग को लेकर बजरंग दल की हड़ताल

73
0
Jeevan Ayurveda

घुवारा। घुवारा तहसील क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण एवं सार्वजनिक मार्गों पर मांस व अंडे की दुकानों के संचालन को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने सोमवार को तहसील परिसर में हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, बजरंग दल कार्यकर्ता लंबे समय से इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन दे रहे थे, किंतु कार्रवाई नहीं होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय के सामने धरना-हड़ताल शुरू कर दी। प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चला, जिसके बाद तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों को अतिक्रमण जांच टीम गठित करने का आश्वासन दिया।
वहीं, अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर एसडीओपी रोहित अलावा एवं बड़ामलहरा प्रशासन को अवगत कराते हुए शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। आश्वासन मिलने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हड़ताल समाप्त की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। शासकीय जमीन पर खुलेआम अतिक्रमण कर कब्जे किए जा रहे हैं, वहीं अवैध शराब की बिक्री और मांस विक्रय के जरिए कुछ लोग आर्थिक लाभ उठा रहे हैं। प्रशासन यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं करता, तो आंदोलन को पुन: तेज किया जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here