
नपाध्यक्ष ने की केन-बेतवा लिंक परियोजना कार्यक्रम में शामिल होने की अपील
।
छतरपुर। नगर पालिका छतरपुर द्वारा निकाय में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत 26 जनवरी 2025 तक हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सोमवार को शिविर का आयोजन किया गया।
नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया ने बताया कि केन्द्र और राज्य सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं से शत-प्रतिशत हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। साथ ही वार्ड स्तर पर घर-घर सर्वे कर सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र माता-पिता को लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर नपाध्यक्ष ने कहा कि आगामी केन-बेतवा लिंक परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमिपूजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 25 दिसम्बर को खजुराहो मे कार्यक्रम होने जा रहा है। इस परियोजना से होने वाले लाभ की जानकारी शिविर में दी और सभी नागरिकों से इस कार्यक्रम शामिल होने की अपील की। एफएलसी एसबीआई हरिशचन्द्र नापित ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा जरूर कराए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व 24 दिसम्बर मंगलवार को गायत्री मंदिर के पास छतरपुर में शिविर आयोजित होगा। वार्ड 30, 31 एवं 32 के हितग्राही शिविर के माध्यम से हितग्राहियों को हितलाभ एवं विभागीय योजनाओं, सेवाओं के लाभ से लाभांवित किया जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद रामदयाल यादव, पार्षद प्रतिनिधि जयराम दुबे, अरविंद अहिरवार, सिटी मिशन मैनेजर सीपी गुप्ता, ज्योति तिवारी, सुपरवाईजर, प्राची मिश्रा पशु विभाग, गणेश ताम्रकार, मथुरा अहिरवार, सुदीप तिवारी रामसिंह राय, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अधिकारी-कर्मचारी सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।








