Home डेली न्यूज़ कार्यशाला में समाज सेवियों ने अक्षर साथियों को दी प्रेरणा

कार्यशाला में समाज सेवियों ने अक्षर साथियों को दी प्रेरणा

31
0
Jeevan Ayurveda

उल्लास नव भारत साक्षरता के तहत हुई कार्यशाला

छतरपुर। समाज से असाक्षरता का कलंक मिटाने के उद्देश्य से उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत गांव गांव में सामाजिक चेतना केंद्र खोले गए हैं।यहां पर अक्षर साथी सेवा भाव से प्रौढ़ असाक्षरों को न सिर्फ साक्षर बना रहे है। वरन उन्हें जीवन में उपयोग होने वाली तमाम जानकारियां भी दीं जा रहीं हैं। मीडिया प्रभारी अनुपम त्रिपाठी ने बताया कि राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल में नियंत्रक डॉ राकेश दुबे के निर्देशन में छतरपुर जिले के नौगांव विकासखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र निगम व जिला सह समन्वयक शफीक अहमद के द्वारा नौगांव विकासखंड के अक्षर साथियों को मोटिवेट करने के लिए बीते रोज नौगांव के ग्रामीण कला संस्थान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसमे सुपोर विहार से आए गांधीवादी विचारक चंद्रशेखर, संस्थान के संचालक भगवान सिंह परमार, श्रीमती अरुणा सिंह ने अक्षर साथियों एवं प्राइवेट स्कूल संचालकों को उल्लास नव भारत साक्षरता से जुडऩे और मूल्य आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु अपने अपने उद्बोधनों से प्रेरित किया। कार्यक्रम में विकास खंड के प्राइवेट स्कूल संचालकों को भी आमंत्रित किया गया था। ताकि अभियान में उनका भी सहयोग प्राप्त किया जा सके। कार्यशाला में प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्री निगम ने सर्वे कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने अक्षर साथियों को अक्षर पोथी भेंट कर सम्मानित भी किया। जिला सह समन्वयक शफीक अहमद ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए हर एक पहलू पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सह भोज का आयोजन भी किया गया।कार्यशाला में संकुल सह समन्वयक श्रीमती रोली निगम, मन बसंत राय सहित बड़ी संख्या में अक्षर साथी शामिल हुए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here