Home डेली न्यूज़ जहरीले कीड़े के काटने से 13 वर्षीय बालिका की मौत

जहरीले कीड़े के काटने से 13 वर्षीय बालिका की मौत

66
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। ग्राम डोंगरा निवासी 13 वर्षीय अंजली रैकवार पिता मुनीम रैकवार की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अंजली इन दिनों ग्राम गंज थाना बमीठा में अपने मामा के यहां रह रही थी। बताया गया कि देर रात जब वह घर में सो रही थी, तभी किसी अज्ञात जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। परिजनों ने सुबह उसकी हालत बिगडऩे पर किराए का वाहन कर जिला अस्पताल छतरपुर लाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अंजली को मृत घोषित कर दिया। शनिवार की दोपहर बालिका का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here