छतरपुर। पन्ना जिले के ग्राम हरदुआ निवासी सब इंस्पेक्टर उत्तम कुमार गौड़ पिता खिलाइयां गौड़ उम्र 35 वर्ष की सड़क हादसे में दुखद मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बीते रोज सब इंस्पेक्टर उत्तम गौड़ अपनी मोटरसाइकिल से विदिशा ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। बताया गया कि गुरूवार को फोरलेन पर अचानक कुत्ता आ जाने से उन्होंने वाहन को बचाने की कोशिश की, इसी दौरान उनका गंभीर हादसा हो गया। हादसे में उनकी मोटरसाइकिल धू-धू कर जल गई, जबकि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें जिला अस्पताल छतरपुर पहुंचाया, जहां से उनकी हालत नाजुक होने पर झांसी रिफर किया गया। झांसी से उन्हें आगे ग्वालियर भेजा गया, लेकिन शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे ग्वालियर अस्पताल के गेट पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया।










