Home डेली न्यूज़ जरूरतमंदों तक गर्म कपड़े पहुंचा रहे युवा

जरूरतमंदों तक गर्म कपड़े पहुंचा रहे युवा

24
0
Jeevan Ayurveda

बिजावर। समाजसेवी संगठन हिन्दू युवा क्रांति दल के प्रमुख जीतेन्द्र तिवारी जीतू द्वारा पिछले 8 वर्षों से ठंडी के मौसम में जरूरतमंदों तक गर्म कपड़े पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष भी अभियान की शुरुआत हो चुकी है तथा संगठन के युवा गर्म कपड़े वितरित कर रहे हैं। हिंदू युवा क्रांति दल के प्रमुख को देखकर जरूरतमंद बच्चों के चेहरे खिल उठे थे। उल्लेखनीय है कि संगठन प्रमुख बच्चों को स्कूल जाने के लिए भी जागरूक करते है। जीतू ने अपील की है कि सभी लोग जरूरतमंद लोगों एवं असहाय लोगों की मदद करें। उल्लेखनीय है कि इस अभियान में संगठन के सभी सदस्यों का सहयोग रहता है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here