Home डेली न्यूज़ तीन दर्जन महिलाओं ने लिया कॉस्ट्यूम ज्वैलरी प्रशिक्षण

तीन दर्जन महिलाओं ने लिया कॉस्ट्यूम ज्वैलरी प्रशिक्षण

31
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। दिव्यांग कल्याण समिति कार्यालय खजुराहो में करीब तीन दर्जन ग्रामीण महिलाओं को कॉस्ट्यूम ज्वैलरी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें उन्हें नेकलेस, चूड़ी, कंगन, गले के हार सहित अन्य आभूषण बनाना सिखाया गया। 13 दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। यह प्रशिक्षण आरसेटी सेंटर के सहयोग से दिया जा रहा था। समिति के सदस्यों ने बताया कि आने वाले दिनों में समिति जूट से बनने वाली सामग्री, सिलाई और ब्यूटी पॉर्लर आदि का प्रशिक्षण देगी। जिन महिलाओं को प्रशिक्षण में भाग लेना हो, वे दिव्यांग कल्याण समिति कार्यालय बेनीगंज रोड, खजुराहो में आवेदन दे सकती हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here