Home डेली न्यूज़ रहस्मयी ढंग से लापता हुआ युवक, जांच में जुटी पुलिस

रहस्मयी ढंग से लापता हुआ युवक, जांच में जुटी पुलिस

34
0
Jeevan Ayurveda

पत्नी ने कहा- लापता होने से पहले मिली थी जान से मारने की धमकी

।छतरपुर। रविवार को शहर के सिविल लाइन थाना पहुंची एक महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि उसका पति शनिवार से लापता है और उसके गायब होने से पहले जमीनी विवाद के चलते उसके पति को जान से मारने की धमकी मिली थी। पुलिस से शिकायत करते हुए महिला ने पति को खोजने की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम गुरइया का रहने वाला मोहन पुत्र स्व. जीवन कुशवाहा खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है, लेकिन उसके हिस्से की जमीन पर उसका बड़ा भाई कब्जा करना चाहता है जिस कारण से आए दिन मोहन और उसके बड़े भाई चतुर के विवाद होता रहता है। इसी बीच शनिवार को मोहन रहस्मयी ढंग से लापता हो गया है, जिस कारण से उसकी पत्नी परेशान है। रविवार को थाने पहुंची मोहन की पत्नी ने बताया कि शनिवार की शाम करीब 6 बजे जब मोहन खेत पर काम कर रहा था तभी बड़े भाई चतुर ने उसके साथी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी और इसके बाद से ही मोहन लापता है। पुलिस को आवेदन देकर मोहन की पत्नी ने उसकी तलाश करने की मांग की है। सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई होगी।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here