Home डेली न्यूज़ सड़क पर शव रख कर तीन घंटे किया नेशनल हाईवे जाम

सड़क पर शव रख कर तीन घंटे किया नेशनल हाईवे जाम

27
0
Jeevan Ayurveda

बक्सवाहा। शनिवार सुबह नौ बजे से बक्सवाहा तहसील कार्यालय के सामने जबलपुर छतरपुर मुख्य मार्ग पर शव रख कर घंटो तक चक्का जाम किया गया। मामला बक्सवाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सेडारा से है जहां 16 अगस्त की रात 45 वर्षीय कलू लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने घटना के विरोध में जबलपुर छतरपुर नेशनल हाईवे मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया नेशनल हाईवे पर लगे जाम को खुलवाने के लिए तहसीलदार भरत पांडे, थाना प्रभारी कृपाल सिंह मार्को, नैनागिर एसआई कादर खान ने परिजनों से बात की इसके बाद एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से बात कर जाम खुलवाया।मृतक के रिश्तेदार मुलू लोधी ने थाना बक्सवाहा में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बहन गीता लोधी ने फोन पर सूचित किया कि गांव के कुछ व्यक्तियों के साथ विवाद हुआ है। गीता की सूचना पर मुलू लोधी जब घर की ओर जा रहा था तो रास्ते में गोपाल लोधी के घर के सामने जामुन के पेड़ से उसके जीजा कलू लोधी फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।परिजनों का कहना है कि पिछले 4 महीने पहले मृतक के बेटे की आत्महत्या की जांच अभी तक पूरी नहीं हुई है। वही बीती रात हुई एक और संदिग्ध आत्महत्या से परिजन पुलिस की कार्यशैली पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं जिसको लेकर परिजनों ने एसडीओपी बड़मलहारा को मौके पर बुलाने की मांग रखी। वही कुछ घंटों के इंतजार के बाद एसडीओपी बड़ा मलहरा मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश के बाद चक्का जाम को खुलवाया। एसडीओपी बड़ा मलहरा ने बताया कि पुराने मामले की जांच जारी है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा कि मृतक के मामले में भी पुलिस टीम को सेडारा भेजा गया है जांच के बाद जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे उस पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here