सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामनगर में एक युवा किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि खेत में मोटर पंप चलाने के दौरान यह हादसा हुआ, जिसने पूरे परिवार और में शोक की लहर दौड़ा दी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम करीब 6 बजे रामनगर निवासी राम सिंह पटेल उम्र 26 वर्ष अपने खेत पर मोटर पंप चलाने के लिए लाइट के तार लगा रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गया। राम सिंह के परिजन मोहन पटेल ने बताया कि जब राम सिंह ने उनकी कॉल का जवाब नहीं दिया, तब वह अन्य लोगों के साथ खेत पर पहुंचा, जहां राम सिंह का शव पड़ा मिला। शव को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टी की। सोमवार को पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।










