Home डेली न्यूज़ आकार एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, बच्चों ने...

आकार एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर बिखेरा आकर्षण

42
0
Jeevan Ayurveda


बकस्वाहा। नगर के आकार एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में इस बार जन्माष्टमी का पर्व बेहद धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही विद्यालय का परिसर आकर्षक सजावट और भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनियों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित आशीष बड़ोनिया ने नन्हें-मुन्ने बच्चों से भगवान श्रीकृष्ण का पूजन कराकर किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चे राधा और कृष्ण के बाल स्वरूप में तैयार होकर आए, जिनकी सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।
जन्माष्टमी महोत्सव का मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तालियों की गडग़ड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। विद्यालय की प्राचार्य कृष्णा दुबे ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं आज भी बच्चों को जीवन के महत्वपूर्ण संदेश देती हैं। उन्होंने बच्चों से शिक्षा और संस्कार को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप करे रहे, जिन्होंने भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़ी अनेक प्रेरक कथाएं सुनाकर बच्चों को धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की सीख दी। वहीं बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध गायक छोटे लाल यादव ने अपनी मधुर आवाज में बुंदेली काव्यों के माध्यम से कृष्ण महिमा का गुणगान किया, जिसे सुनकर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। अंत में सभी ने मिलकर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ उत्सव का समापन किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here