
छतरपुर। जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की सुनिश्चितता हेतु फ्लैग मार्च किया जा रहा है एवं जनसंवाद भी किया जा रहा है। मोटर वाहन एवं उनमें लगे यंत्रों उपकरणों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था भी की जा रही है। सूचना तंत्र के साथ-साथ संचार तंत्र की भी व्यवस्था हैं। रविवार को आगामी पर्वों में ड्यूटी हेतु छतरपुर पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था हेतु ट्रैफिक वार्डन वॉलिंटियर को प्रशिक्षित किया गया, साथ ही समस्त थाना क्षेत्रों के ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों को भी पुलिस ड्यूटी में भागीदारी हेतु प्रशिक्षण दिया गया। समिति के सदस्य एवं ट्रैफिक वार्डन यातायात व्यवस्था, चल समारोह व्यवस्था, पंडाल व्यवस्था, विसर्जन कार्यक्रम व्यवस्था में सहयोग करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इन कार्यक्रमों में महिलाओं के सहयोग हेतु कुछ महिला सदस्यों को भी प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण के साथ-साथ जन सामान्य के साथ सकारात्मक व्यवहार व भाषा शैली का प्रयोग हेतु निर्देश दिए गए। यातायात पुलिस थाने में ट्रैफिक वार्डन प्रशिक्षण एवं जिले के समस्त थाना एवं चौकी में नगर एवं ग्राम रक्षक समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हुआ। आंतरिक प्रशिक्षण के साथ-साथ पुलिस के साथ ड्यूटी में भागीदारी कर व्यवहारिक एवं प्रयोगात्मक प्रशिक्षण भी संपन्न करवाया गया।








