
लव जिहाद और लैंड जिहाद के विरोध में हुआ प्रदर्शन

छतरपुर। जिले में बढ़ रहे लव जिहाद और लैंड जिहाद के मामलों से नाराज हिंदु संगठनों ने शहरवासियों से 30 नवंबर के दिन बंद का आवाहन किया था, जिसका शहरवासियों और व्यापारियों ने भरपूर समर्थन किया। शनिवार की सुबह से शाम तक पूरा बाजार बंद रहा। सिर्फ आवश्यक सेवाएं जैसे मेडिकल, यातायात, पेट्रोल पंप, अस्पताल, क्लीनिक आदि खुले रहे। इसके अलावा अलावा अन्य सभी दुकानें बंद रहीं।प्राप्त जानकारी के मुताबिक हिंदु संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक दिन पहले ही बाजार का भ्रमण कर व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील कर दी थी, परिणामस्वरूप शनिवार की सुबह तकरीबन सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। इस दौरान हिंदु संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शहर भ्रमण कर लोगों को लव जिहाद और लैंड जिहाद के प्रति जागरुक किया। दोपहर के वक्त चौक बाजार से कार्यकर्ता और हिंदू समाज के लोग रैली निकालते हुए चौबे तिराहा पहुंचे, जहां कलेक्टर पार्थ जैसवाल को ज्ञापन सौंपकर लव जिहाद और लैंड जिहाद के मामलों में सख्ती से कार्रवाई करने की मांग रखी गई। ज्ञापन सौंपने से पहले लोगों ने चौबे तिराहा पर बीच सड़क में बैठकर सुंदरकांड का पाठ किया। बजरंग दल के जिला संयोजक ने सूरज बुंदेला बताया कि आज छतरपुर बंद के आवाहन पर व्यापारियों ने पूरा सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि आज के इस प्रदर्शन में हिंदू समाज के लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया और रैली में शामिल होकर अपनी एकता का संदेश दिया। वहीं विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री प्रखर भट्ट ने बताया कि आज पूरे जिले के हिंदुओं ने एकत्रित होकर लव जिहाद और लैंड जिहाद के मामलों का विरोध किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके बाद भी लव जिहाद और लैंड जिहाद करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में शामिल संकट मोचन मंदिर के महंत राजीव लोचन दास महाराज ने बताया कि जिला प्रशासन को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से लव जिहाद और लैंड जिहाद करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि आज के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए हजारों लोग इस बात की प्रतीक है कि अब पूरा हिंदु समाज एक हो चुका है।









