Home डेली न्यूज़ युवक ने स्कूल के अंदर लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

युवक ने स्कूल के अंदर लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

19
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बुधवार की दोपहर 1 बजे एक मामला सामने आया है जिसमें एक युवक ने स्कूल के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। युवक नशे का आदी था इसीलिए उसकी पत्नी 3 साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी उसके घर में वृद्ध मां और युवक रहता था पिता की कुछ साल पहले सांप के काटने से मौत हो चुकी है। सफाई कर्मी ने सुबह स्कूल खोला तो उसको एक बॉडी जंगला से रस्सी के सहारे लटका दिखाई दी उसने गांव के सरपंच सहित पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मृतक की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए राजनगर अस्पताल भेजा है वहीं थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार गयाप्रसाद उर्फ बॉस पिता स्व चंपा पटेल उम्र 32 निवासी ग्राम झमटुली का रहने वाला है। युवक नशे का आदी था इसीलिए उसकी पत्नी 3 साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। उसके घर में वृद्ध मां रामरती के साथ गयाप्रसाद रहता था पिता चंपा की कुछ साल पहले सांप के काटने से मौत हो चुकी है। सफाई कर्मी ने सुबह स्कूल खोला तो उसको एक बॉडी स्कूल की बाउंड्री के अंदर जंगला से रस्सी के सहारे लटकी दिखाई दी, उसने गांव के सरपंच सहित पुलिस को जानकारी दी पुलिस ने मृतक की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए राजनगर अस्पताल भेजा है वहीं थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोतिय ने बताया कि युवक ने स्कूल के किचन के पास रस्सी के सहारे फांसी लगाई थी जिसका राजनगर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है जांच के बाद ही मामला सामने आएगा।एसपी आगम जैन ने बताया कि मर्ग कायम कर मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है अभी पारिवारिक कारण ही मौत की वजह लग रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here