
छतरपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना की अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया। मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना की अनुग्रह सहायता योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण मुख्यमंत्री कार्यालय में एंटी चेंबर से लाईव प्रसारण संपूर्ण मध्यप्रदेश में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. द्वारा अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के बैंक खाते में किया गया। छतरपुर जिले के अंतर्गत 137 हितग्राहियों को 03 करोड़ 02 लाख रुपए की राशि हितग्राहियों के खाते में स्थानांतरित हुई। कार्यक्रम में जनपद सीईओ अजय सिंह, श्रम निरीक्षक यू.सी. शर्मा सहित हितग्राही व्ही.सी. के माध्यम से जुड़े रहे।








