Home डेली न्यूज़ गर्मी में जलसंकट से निपटने नगर पालिका ने व्यापक तैयारी

गर्मी में जलसंकट से निपटने नगर पालिका ने व्यापक तैयारी

72
0
Jeevan Ayurveda

3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और 8 टंकियों से की जा रही जल सप्लाई

छतरपुर। गर्मी के मौसम शहरवासियों को पर्याप्त जलापूर्ति के लिए नगर पालिका द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि लोगों को जलसंकट का सामना न करना पड़े। वर्तमान में छतरपुर नगर पालिका 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और 8 टंकियों की मदद से शहर में जलापूर्ति कर रही है।मुख्य नगर पालिका अधिकारी माधुरी शर्मा ने बताया कि अमृत योजना के तहत शहर में जो पाइप लाइन बिछाई गई है, उसके माध्यम से प्रतिदिन शहरवासियों को पानी की सप्लाई की जा रही है। जलापूर्ति के लिए नगर पालिका द्वारा तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाए गए हैं, जिनमें से एक 6 एमएलडी का प्लांट बूढ़ा बांध पर है और दूसरा 16 एमलडी का प्लांट पचेर घाट पर है। इसके अलावा एक 8.6 एमएलडी का प्लांट शहर में बनाया गया है। शहर में नगर पालिका द्वारा 8 टंकियां बनाई गई हैं, जिनसे पानी की सप्लाई घरों तक की जा रही है। सीएमओ के मुताबिक बारिश होने तक शहर में जलसंकट की समस्या न हो इसके पूरे इंतजाम नगर पालिका द्वारा किए गए हैं।व्यर्थ पानी बहाने वालों पर की जा रही कार्यवाहीनगर पालिका द्वारा घरों तक पानी पहुंचाने के लिए लोगों को नल कनेक्शन दिए गए हैं, जिन्हें कुछ लापरवाह लोग पानी भरने के बाद खुला छोड़ देते हैं, जिस कारण ये बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद होता है। ऐसे लोगों पर नगर पालिका द्वारा कार्यवाही की जा रही है। सीएमओ माधुरी शर्मा ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ शहर भ्रमण कर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरुक कर रही हैं, साथ ही लापरवाही करने वाले लोगों पर चालानी कार्यवाही भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि नल को खुला छोडऩे अथवा पाइपलाइन को क्षति पहुंचाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध 2 हजार रुपए की चालानी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वे पानी की कीमत को समझें और एक बूंद पानी भी बर्बाद न करें।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here