Home डेली न्यूज़ जानराय टौरिया में स्थापित होगी बजरंगबली की 51 फिट ऊंची मूर्ति

जानराय टौरिया में स्थापित होगी बजरंगबली की 51 फिट ऊंची मूर्ति

36
0
Jeevan Ayurveda

अष्टधातु से हो रहा निर्माण, वैदिक पंरपरा से शुरु हुआ कार्य

छतरपुर। शहर की जानराय टौरिया में बजरंगबली की 51 फिट ऊंची मूर्ति की स्थापना होने जा रही है। जानराय टौरिया पर स्थापित होने वाली मूर्ति का निर्माण अष्टधातु से होना है। यह मूर्ति छतरपुर के प्रख्यात मूर्तिकार दिनेश शर्मा द्वारा राजस्थान के मुस्लिम मूर्तिकारों के साथ मिलकर बनाई जा रही है। मूर्ति का ढांचा तैयार हो चुका है और अब इसे आकार दिया जाना हमंगलवार को मूर्ति के लिए अष्टधातु को गलाने का कार्य शुरु किया गया। जानराय टौरिया के महंत भगवानदास श्रंगारी महाराज, पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी और नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति-सुरेन्द्र चौरसिया की विशेष मौजूदगी में वैदिक पंरपरा से पूजा-अर्चना किए जाने के बाद कार्य का शुभारंभ किया गया। महंत भगवानदास श्रंगारी महाराज ने शहरवासियों से अपील की है कि लोग अपने-अपने घरों में अनुपयोगी हो चुके धातु के पात्रों को मंदिर में जा कराएं ताकि उसका उपयोग मूर्ति के निर्माण में किया जा सके। वहीं पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी ने कहा कि जानराय टौरिया पर तैयार की जा रही बजरंगबली की प्रतिमा के निर्माण कार्य का आज विधि-विधान से शुभारंभ किया गया है। इस पुनीत कार्य में वे हर संभव सहयोग करेंगे। इस मौके पर मनोज महतों, हरि अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, कल्लू महाराज, भागवत अग्रवाल, मन्नू लाल रैकवार, अनिल विश्वकर्मा, विपिन गुप्ता, राधे शुक्ला, सौरभ तिवारी, लोकेश चौरसिया, विनोद मिश्रा, बृजेश महाराज, राजेंद्र अग्रवाल, राकेश तिवारी, गोकुल शर्मा सहित सैकड़ों धर्मप्रेमी और नगर के गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here