Home डेली न्यूज़ कट्टा-कारतूस लेकर धूम रहे बदमाश को पुलिस ने पकड़ा

कट्टा-कारतूस लेकर धूम रहे बदमाश को पुलिस ने पकड़ा

77
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम गहबरा में एक व्यक्ति कट्टा-कारतूस लेकर घूमते हुए दहशत फैला था। जैसे ही पुलिस को इस बारे में जानकारी मिली, पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर संबंधित व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस को एक 12 बोर का अवैध कट्टा तथा 7 कारतूस मिले। पुलिस ने हथियार और कारतूस जप्त कर, संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक पर धारा 25/27 आमर््स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। इस कार्यवाही में गौरिहार थाना प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र सिंह धाकड़, सहायक उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र त्रिपाठी, जीवनलाल प्रजापति, प्रदीप सिंह, आरक्षक शिवम परमार, अमित शर्मा, धर्मेन्द्र यादव, रामकिशोर यादव, राममूर्ति जुलानिया, कमलेश सिंह, दीप सिंह आदि की सराहनीय भूमिका रही।लापता लड़की को कोल्हापुर से किया दस्तयाबपुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे मुस्कार अभियान के तहत गौरिहार पुलिस ने एक लापता लड़की को महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर से दस्तयाब किया है। थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह धाकड़ ने बताया कि 20 जनवरी 2024 को लड़की के पिता ने रिपोर्ट की थी कि कोई अज्ञात शख्स उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत लेने के बाद गौरिहार पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर विवेचना की तो ज्ञात हुआ कि लड़की महाराष्ट्र के कोल्हापुर में है। जिसके बाद गौरिहार थाने की एक टीम को लड़की की दस्तयाबी हेतु कोल्हापुर भेजा गया, जहां से पुलिस ने लड़की को दस्तयाब कर लिया। नाबालिक बालिका से महिला पुलिस द्वारा पूछताछ की गई और इसके बाद उसे माता-पिता को सौंप दिया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here