Home डेली न्यूज़ एक सच्चे देशभक्त थे भारत रत्न डां राजेन्द्र प्रसाद- बृज किशोर तिवारी...

एक सच्चे देशभक्त थे भारत रत्न डां राजेन्द्र प्रसाद- बृज किशोर तिवारी डां राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, दी पुष्पांजलि

154
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। देश के प्रथम राष्ट्रपति डां राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा स्थली पर नगर के समाजसेवियों, पत्रकारों एवं नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर भारत रत्न डां राजेन्द्र प्रसाद को याद किया। लोगों ने आयोजित जयंती समारोह में डां राजेन्द्र प्रसाद के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्षद बृजकिशोर तिवारी ने कहा कि डां राजेन्द्र प्रसाद एक सच्चे देश भक्त थे। उनकी निष्ठा और ईमानदारी की चर्चाएं आज भी बुजुर्गों की जुबान पर बनी हुई हैं। उनकी शिक्षा और योग्यता का शिक्षक भी सम्मान करते थे। उनकी उत्तर पुस्तिका में लिखे गए कमेंट आज भी सुनने के लिए मिल जाते हैं। श्री तिवारी ने कहा कि डां राजेन्द्र प्रसाद का जन्म 3 दिसम्बर 1882 को बिहार जिले के जीरादेई ग्राम में हुआ था। 28 फरवरी 1963 को उन्होंने अंतिम सांस ली थी। उनकी माता का नाम कमलेश्वरी देवी एवं पिता का नाम महादेव सहाय था। बताया गया है कि उनकी पत्नी का नाम राजवंशी था। डां राजेन्द्र प्रसाद की शिक्षा दीक्षा कोलकाता विश्व विद्यालय में हुई। उन्हें भारत रत्न सम्मान मिला। इस अवसर पर पत्रकार प्रदीप खरे ने कहा कि डां राजेन्द्र प्रसाद जी इकलौते ऐसे राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने टीकमगढ़ आकर यहां के लोगों के दु:ख दर्द को जाना और कई सौगातें दीं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति पद पर रहते हुए उन्होंने यहां की यात्रा की और टीकमगढ़ के लोगों को राजेन्द्र जिला चिकित्सालय, राजेन्द्र पार्क एवं राजेन्द्र सागर बांध नगदा आदि की सौगातें दीं। श्री खरे ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार द्वारा उनके छोटे से आग्रह पर डां राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पुन: स्थापित कराई, जिस कारण से आज एक बार फिर उनकी प्रतिमा स्थली पर जयंती मनाने का अवसर प्राप्त हुआ। श्री मलिक का कायस्थ समाज की ओर धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। इस अवसर पर समाजसेवी मनीराम कठैल ने कहा कि राजेन्द्र पार्क में देश के राष्ट्रपति डां राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा न होने से लोगों में नाराजगी बनी हुई थी। यहां प्रतिमा की पुन: स्थापना कराकर नपाध्यक्ष श्री मलिक ने जन भावनाओं का सम्मान किया है। आज डां प्रसाद को याद कर हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। श्री कठैल ने भारत रत्न डां राजेन्द्र प्रसाद के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अनेक नागरिकों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नगर पालिका हवालदार राकेश सहित नपा कर्मचारियों ने यहां प्रतिमा स्थली पर साफ-सफाई की। इस अवसर पर मुरारी लाल श्रीवास्तव, बाल किशन विश्वकर्मा, रमेश प्रजापति, इरफान भाई, सौरभ खरे, लक्ष्मी प्रसाद रैकवार, निसार खान, नजीम खान, लक्ष्मी साहू सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here