Home डेली न्यूज़ भाजपा चलाएगी हर घर तिरंगा अभियान

भाजपा चलाएगी हर घर तिरंगा अभियान

105
0
Jeevan Ayurveda

एक सप्ताह तक होंगे आयोजन, कार्यकर्ताओं ने की तैयारी

छतरपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक भारत सरकार के निर्देश पर देश भर में हर घर तिरंगा अभियान प्रारंभ किया गया है। भारतीय जनता पार्टी छतरपुर जिले में इस अभियान को घर-घर ले जाने की तैयारी में जुट गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह गौतम ने शनिवार को पत्रकारवार्ता करते हुए इस अभियान की जानकारी दी।श्री गौतम ने भाजपा कार्यालय में आयोजित इस पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर स्वतंत्रता दिवस के पहले हर घर पर तिरंगा लगाने के इस अभियान में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि देश की आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने अपना सर्वस्व बलिदान किया है। युवा पीढ़ी को पूर्वजों के इसी संघर्ष के प्रति जागरूक बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। देशभक्ति के लिए समर्पित इस अभियान के अंतर्गत अनेक कार्यक्रम होंगे। इस अभियान के अंतर्गत जिले भर में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। जो सक्षम लोग हैं उन्हें अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जो कमजोर लोग हैं उन्हें तिरंगा भेंट किया जाएगा। इसके अलावा 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका दिवस भी मनाया जाएगा। 15 अगस्त को हम सभी हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस भी मनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने के लिए जुट गए हैं। पत्रकारवार्ता के दौरान अभियान के जिला प्रभारी अशोक दुबे, भाजपा के जिला महामंत्री सुरेन्द्र पप्पू चौरसिया, सह मीडिया प्रभारी अरविंद रावत मौजूद रहे।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here