Home डेली न्यूज़ मिलने आई प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली, मौके पर हुई मौत

मिलने आई प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली, मौके पर हुई मौत

21
0
Jeevan Ayurveda

घटना को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने दबोचा
छतरपुर। शुक्रवार की दोपहर शहर के सिविल लाइन थाना में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब किराए के घर में रहने वाले युवक ने उससे मिलने के लिए आई प्रेमिका के सिर में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, एएसपी, सीएसपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तथा मृत युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला था लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह है मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरपालपुर के वार्ड नंबर-1 तोड़ी का रहने वाला सचिन यादव, छतरपुर के सटई रोड पर स्थित लखेरा बि?ल्डिंग में किराए का कमरा लेकर रहता था। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे सचिन की प्रेमिका 25 वर्षीय भावना सिंह उर्फ रानू निवासी गणेश कॉलोनी सागर रोड छतरपुर, उससे मिलने के लिए अपनी स्कूटी से कमरे पर पहुंची थी। कुछ समय तक दोनों के बीच बंद कमरे में बातचीत होती रही और इसके बाद दोनों किसी बात पर झगड़ा करने लगे। इसी झगड़े के बाद सचिन ने दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक भावना पर गोली चला दी, जो कि उसके सिर में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। भावना की मौत होते ही सचिन मौके से भाग निकला। भवन के अन्य कमरों में किराए से रहने वाले लड़कों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उक्त सनसनीखेज मामले की जानकारी मिलते ही एसपी अगम जैन, एडिशनल एसपी विक्रम सिंह, सीएसपी अमन मिश्रा, सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे मौके पर पहुंचे, जहां अर्धनग्न अवस्था में भावना की लाश पड़ी मिली। साक्ष्य एकत्रित करने के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया तथा साक्ष्य एकत्रित करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here