
छतरपुर। मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में अपर कलेक्टर नम: शिवाय अरजरिया द्वारा जिला स्तरीय जनसुनवाई में आम लोगों से प्राप्त 122 आवेदनों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदन निराकरण हेतु सौंपे गये। जनसुनवाई में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही दिव्यांगों एवं बुजुर्गों की अलग से समस्या सुनी। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुये।








