
छतरपुर। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के ट्रेंनिंग प्लेसमेंट द्वारा 29/12/2024 को कृषि संकाय के लिए लैब असिस्टेंट के कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन सफलतापूर्वक कराया गया जिसमें कुल 55 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें से कुल 15 विद्यार्थियों का चयन हुआ विद्यार्थियों की चयन प्रक्रिया में विद्यार्थियों का साक्षात्कार हुआ जिसमें साक्षात्कार में विषय से सम्बंधित प्रश्न पूछे गए जिनका उम्मीदवारों ने संतोष जनक उत्तर दिया। विद्यार्थियों का साक्षात्कार कृषि संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ आकाश सिंह एवं सहायक प्राध्यापक शिवराज सिंह द्वारा लिया गया।
ट्रेनिंग प्लेसमेंट प्रभारी प्रतिक्षा तिवारी ने समस्त उम्मीदवारो को अवगत कराया कि आगे भी निरंतर ऐसे प्लेसमेंट का आयोजन किया जाता रहेगा जो उम्मीदवार असफल हुए हैं वे निराश न हो और पूर्ण लगन से आगामी साक्षात्कार कार्य की तैयारी करें एक ना एक दिन आपको सफलता अवश्य मिलेगी आप सभी योग्य विद्यार्थी श्री कृष्णा विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किये जा रहें इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं एवं अपने स्वर्णिम भविष्य का निर्माण करें। प्लेसमेंट की सफलता के लिए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महोदय डॉ. बृजेन्द्र सिंह गौतम, चेयरमैन डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह गौतम, कुलगुरू डॉ. अनिल धगट, उपकुलगुरू डॉ. गिरीश त्रिपाठी एवं कुलसचिव विजय सिंह ने शुभकामना प्रेषित की।








