
थाना प्रभारी बोले 5 माह पुराना है वीडियो
छतरपुर। सिविल लाइन थाना अंतर्गत महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन की पार्किंग पर हुए विवाद का एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में पार्किंग वसूली को लेकर एक व्यक्ति और टैक्सी चालक के बीच मारपीट हुई है। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर सिविल लाइन पुलिस ने संज्ञान लिया है।जानकारी के अनुसार वीडियो में पार्किंग के पैसे वसूल रहे व्यक्तियों द्वारा टैक्सी चालक के साथ बुरी तरह मारपीट की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने जांच शुरू की है।इनका कहना-उक्त वीडियो 5 या 6 माह पुराना है जो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मैंने आरोपी को थाने बुलाया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फरियादी को भी थाने बुलाया है उसके बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।बाल्मीक चौबे, थाना प्रभारी, सिविल लाइन, छतरपुर









