Home डेली न्यूज़ कलेक्टर-एसपी ने सटई रोड डबल लॉक खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण किया

कलेक्टर-एसपी ने सटई रोड डबल लॉक खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण किया

32
0
Jeevan Ayurveda

कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं एसपी अगम जैन द्वारा छतरपुर शहर के सटई रोड स्थित मंडी में डबल लॉक खाद वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मौके पर व्यवस्थित रूप से टोकन बांटने के निर्देश दिए। साथ ही पीओएस मशीन बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसीलदार को भी निर्देशित किया कि किसानों को व्यवस्थित रूप से खाद उपलब्ध हो, खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।एमपी एग्रो के प्रबंधक को नोटिस एवं वॉचमैन को संविदा समाप्ति का नोटिस जारीकलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में लापरवाही बरतने पर छतरपुर शहर के सटई रोड पर स्थित डबल लॉक अंतर्गत खाद वितरण में लापरवाही बरतने पर एमपी एग्रो के प्रबंधक राजेंद्र सिरोठिया एवं वॉचमैन अमन सेनी (संविदा) पर हुई कार्यवाही। कलेक्टर के निर्देशानुसार एडीएम मिलिंद नागदेवे द्वारा प्रबंधक को दायित्व में लापरवाही एवं अनियमितता पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर 18 नवम्बर को समक्ष में जवाब प्रस्तुत करते को कहा गया है। साथ ही वॉचमैन द्वारा भी खाद वितरण के लापरवाही बरतने पर इनकी संविदा समाप्ति के विरुद्ध नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here