
खजुराहो। जनपद पंचायत राजनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत लखेरी के ग्राम टपरियन में शासन द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान योजना में 70 वर्ष के बुजुर्गों के नामों को शामिल कराने हेतु उनके आयुष्मान कार्ड बनवाए जा रहे हैं। उक्त कार्य में प्रशासनिक अमले के साथ ग्राम के युवा भी सक्रियता से सहयोग कर रहे हैं,ग्राम टपरियन निवासी फोटो जर्नलिस्ट वीरेन्द्र रजक ने अपने साथी धनीराम पटेल तथा हीरालाल अहिरवार के साथ मिलकर बुजुर्गों के घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने में जिम्मेदारी से अपना सहयोग दिया। इस कार्य में ग्राम पंचायत के सरपंच डॉ.हरप्रसाद पटेल, रोजगार सहायक महेश शुक्ला,आशा कार्यकर्ता बबीता रजक अन्य विभागीय कर्मचारी इस अभियान के अंतर्गत लगातार प्रयास कर रहे हैं।








