Home डेली न्यूज़ लायंस क्लब के सहयोग से लगा नि:शुल्क हृदय जाँच शिविर

लायंस क्लब के सहयोग से लगा नि:शुल्क हृदय जाँच शिविर

28
0
Jeevan Ayurveda

एक सैकड़ा से अधिक लोग हुये लाभान्वित

छतरपुर। लायंस क्लब छतरपुर एवं रतन ज्योति डालमिया हार्ट इंस्टीट्यूट ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में डॉक्टर दिक्षित हॉस्पिटल छतरपुर में निशुल्क नि:शुल्क हृदय रोग जांच सेवा का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि देश के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि शंकर डालमिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एसके दीक्षित, डॉ. शिवम दिक्षित, डॉ.नेहा दिक्षित उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत की लायंस क्लब अध्यक्ष लॉयन अधिवक्ता सुशील शिवहरे, लायंस क्लब सचिव लॉयन सौरभ अग्रवाल, पूर्व लायंस क्लब अध्यक्ष लॉयन सचिन अग्रवाल, लॉयन मनोज गलवली, लॉयन संजीव आर नगरिया, लॉयन संतोष गुप्ता, लॉयन मनोज रावत, लॉयन सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लॉयन शैलेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉक्टर डालमिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किस प्रकार से हमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए और अपनी दिनचर्या में खान पान का ध्यान रखना चाहिए। डॉ दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए साथ ही जितना ज्यादा हो सके पैदल चलना चाहिए। नि:शुल्क ह्रदय जांच शिविर में 100 से अधिक लोग लाभान्वित हुये। लायंस क्लब अध्यक्ष अधिवक्ता सुशील शिवहरे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। लायंस क्लब लगातार सामाजिक गतिविधियों में अग्रसर रहता है और आगे भी इस प्रकार के कैंप लगाए जाएंगे जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृष्णा रावत ने किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here