Home डेली न्यूज़ मासूम पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

मासूम पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

34
0
Jeevan Ayurveda

हमले से घायल मासूम का ग्वालियर में चल रहा इलाज

छतरपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 5:30 को राजनगर बाइपास रोड स्थित नारायण बाग पहाडिय़ा पर बुआ के घर रह रहे 12 वर्षीय बच्चे पर मोहल्ले के एक नशेड़ी युवक ने चाकू से 26 वार करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चे की गर्दन, सिर, पेट और सीने में चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को ईशानगर के पास से दबोच लिया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा कायम कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, बिजावर क्षेत्र के दमौतीपुरा निवासी राकेश अहिरवार का 12 वर्षीय बेटा समर अपनी बुआ सुमन पति देवीदीन अहिरवार के यहां नारायणबाग पहाडिय़ा पर रहते हुए। कक्षा 5वीं की पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार की शाम वह घर के अंदर सो रहा था और उसकी बुआ मोहल्ले में चली गई। सूना घर समझकर मोहल्ले का ही आरोपी अरबाज खान (20) चोरी करने के इरादे से घर में घुस गया। इस दौरान समर जाग गया और उसने आरोपी को चोरी करने से रोका। इस बात से नाराज आरोपी ने बच्चे पर चाकू से 26 से अधिक बार गर्दन, सिर, सीना और छाती पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से भाग गया। कुछ समय बाद बच्चे की बुआ सुमन अहिरवार घर पहुंची और देखा कि भतीजा घायल अवस्था में पड़ा है। इसके बाद महिला ने मोहल्ले के लोगों की मदद से समर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पहुंचे बच्चे को ड्यूटी पर तैनात डॉ. मनोज चौधरी ने प्राथमिक इलाज दिया। हालांकि, बच्चे के शरीर में अधिक घाव होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल के बड़े भाई हिमांशु अहिवार ने बताया कि आरोपी अरबाज नशा करने का आदी है। जिसे पूरा करने के लिए चोरियां करता है। साथ ही आए दिन मोहल्ले में नशा कर लोगों को परेशान करता है।घायल बच्चे की बुआ ने बताई आपबीतीलड़के की बुआ सुमन अहिरवार ने बताया कि उसके घायल भतीजे की मां का स्वर्गवास हो चुका है और पिता गांव में रहता है। घायल बच्चा अपने तीनों भाई-बहनों के साथ छतरपुर में उसके पास रहता है। सुमन के अनुसार अरबाज खान नाम के युवक ने पहले समर को चाकू मारे और इसके बाद कपड़े से ढंक कर भाग गया। आरोपी हमेशा नशे में रहता है और मोहल्ले का ही रहने वाला है।इनका कहना-बच्चे के शरीर में कई गंभीर घाव हैं प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने ग्वालियर रिफर किया है। आरोपी को ईशानगर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।विक्रम सिंह, एएसपी, छतरपुर

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here