Home डेली न्यूज़ डेयरी पर ताजा दूध मांगने पर हुआ विवाद, युवक के साथ मारपीट

डेयरी पर ताजा दूध मांगने पर हुआ विवाद, युवक के साथ मारपीट

78
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया में एक युवक ने जब डेयरी संचालक से ताजा दूध मांगा तो डेयरी संचालक भड़क उठा और अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को बुरी तरह पीट दिया। मारपीट में युवक के सिर में चोट आई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ग्राम सलैया निवासी विजय गौंड़ ने बताया कि वह एक बीमारी से ग्रसित है, जिसकी दवा के लिए उसे ताजा दूध चाहिए था। दूध लेने के लिए वह गांव में स्थित दूध डेयरी पर पहुंचा, जहां उसने डेयरी संचालक राकेश यादव से ताजा दूध मांगा। इसी बात से राकेश नाराज हो गया और विजय के साथ गाली-गलौज करने लगा। तभी राकेश के साथी अजय, दीपेंद्र और भूपेंद्र यादव भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने एकराय होकर विजय को बंधक बनाया और इसके बाद शराब दुकान पर ले जाकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। मारपीट में विजय के सिर में गंभीर चोट आई है। थाने में शिकायत करने के बाद घायल इलाज हेतु जिला अस्पताल आया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here