Home डेली न्यूज़ आत्महत्या और हत्या के बीच उलझा महिला की मौत का मामला

आत्महत्या और हत्या के बीच उलझा महिला की मौत का मामला

45
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे मृतिका के माता-पिता और भाई

छतरपुर। विगत 2 नवंबर को अलीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गंज में एक महिला द्वारा अपने शरीर के अंगों पर सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई थी। मामले में मृतिका के माता-पिता और भाई द्वारा शुरुआत से ही हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। मंगलवार को मृतिका के माता-पिता और भाई ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।मृतिका राखी पाल के भाई धर्मेन्द्र पाल निवासी ग्राम श्यावरी पृथ्वीपुर जिला-झांसी उत्तर प्रदेश ने बताया कि राखी की शादी वर्ष 2021 में अलीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गंज निवासी जयहिन्द पाल के साथ हुई थी। धर्मेन्द्र का आरोप है कि शादी के दो साल बाद ही ससुराल के लोग दहेज को लेकर उसे प्रताडि़त करने लगे थे। धर्मेन्द्र के मुताबिक 1 नवंबर को वह अपनी बहन को लेने गंज आया था लेकिन ससुराल के लोगों उसे नहीं भेजा तथा इसके अगले दिन बहन द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना उसे दी गई। धर्मेन्द्र का आरोप है कि मृतिक राखी के पति जयहिंद सहित ससुराल के अन्य लोगों ने हत्या करने के बाद उसके शव को फांसी पर लटकाकर मामले को आत्महत्या का रूप दिया है। एसपी को आवेदन देकर राखी के माता-पिता और भाई ने मामले की जांच कराने की मांग की है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here