Home डेली न्यूज़ 150 परिवारों की जमीन छीन रहा वन विभाग

150 परिवारों की जमीन छीन रहा वन विभाग

132
0
Jeevan Ayurveda

जनसुनवाई में ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताई परेशानी1

छतरपुर। सैकड़ों वर्षों से जिस भूमि पर खेती-किसानी कर आदिवासी परिवार अपना भरण-पोषण करते आ रहे हैं, उसी भूमि को अब वन विभाग द्वारा छीना जा रहा है, जिससे लगभग डेढ़ सैकड़ा परिवार परेशान हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर अपनी परेशानी बताई है।छतरपुर तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरद्वाहा के सरपंच अरविंद यादव के साथ जनसुनवाई में पहुंचे ग्राम जैतूपुरा के करीब डेढ़ सैकड़ा परिवारों ने कलेक्टर को आवेदन देते हुए बताया कि वे अपने परदादा के जमाने से जिस भूमि पर खेती-किसानी करते आ रहे हैं, वर्तमान में वन विभाग द्वारा उस जमीन को अपना बताकर छीना जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस जमीन के अलावा उनके पास आय का अन्य कोई स्रोत अथवा भूमि नहीं है, यदि वन विभाग उनकी जमीन छीन लेगा तो उनके सामने परिवार पालने का संकट खड़ा हो जाएगा। ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर को अपनी भू-अभिलेख पुस्तिकाएं भी दिखाई गई हैं। ग्रामीणों का आवेदन लेकर कलेक्टर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके साथ अन्याय नहीं होगा।

Ad

  1. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here