
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पनोठा हार में जानकी कुशवाहा के खेत पर लगे बरगद के पेड़ पर घर से लापता 26 वर्षीय महिला द्रोपदी अहिरवार का शव लटका मिला साथ ही एक वर्ष की मासूम बच्ची का शव भी पेड़ पर रखा मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। शव मिलने की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे हैं।मृतिका द्रोपती अहिरवार के पति रामकरण अहिरवार ने कहा कि है कि उसकी पत्नि द्रोपती मानसिक रूप से बीमार थी जिसका इलाज भी चल रहा था। पूर्व में भी कई बार घर से लापता हुई है विगत रोज सुबह करीब 7 बजे महिला बच्ची को लेकर लापता हो गई थी जिसकी सूचना उसके द्वारा सिविल लाइन थाने में की गई थी। आज पुलिस द्वारा उसके फांसी लगाए जाने की सूचना मिली है। रामकरण अहिरवार ने बताया कि वह नारायण बाग पहाडिय़ा पर किराए के मकान में अपनी पत्नि और बच्ची के साथ रहता था मौके पर सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे सहित पुलिस बल पहुंचा था साथ ही एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। इनका कहना-पलौठा हार में एक महिला द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर तस्दीक की गई। महिला के साथ लगभग डेढ़ साल की बच्ची भी मृत अवस्था में मिली है। पंचनामा बनाकर आगे की कार्यवाही की जा रही है। प्रथम दृष्टया महिला द्वारा फांसी लगाना प्रतीत हो रहा है।बाल्मीक चौबे, थाना प्रभारी, सिविल लाइन, छतरपुर








