Home डेली न्यूज़ विधायक हरिशंकर खटीक के भतीजे अतुल को थमाया नगर पंचायत ने नोटिस-

विधायक हरिशंकर खटीक के भतीजे अतुल को थमाया नगर पंचायत ने नोटिस-

73
0
Jeevan Ayurveda


*शासकीय जमीन पर पिलर खड़े कर बनाया जा रहा मकान, डाली निर्माण सामग्री-जानकी बाई*

टीकमगढ़। शासकीय जमीनों पर दबंगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने के मामले आए दिन सामने आते रहे हैं। जमीनों का खेला असरदार दबंगों द्वारा किए जाने से शासन की करोड़ों, लाखों रूपए की जमीन खुर्द-बुर्द होती नजर आ रही है। जिले भर में जमीन का बंदरबांट औ अतिक्रमण का जोर बना हुआ है। ऐसे में जनपद अध्यक्ष पति और विधायक के भतीजे पर यदि नगर परिषद नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने पर जोर देती है, तो यह अपने आप में बढ़ी बात कही जा सकती है। नगर परिषद द्वारा दिए गए नोटिस के बाद से नगर के राजनीतिक हलकों में चर्चाएं आम हो गई हैं। कार्यालय नगर परिषद पलेरा, जिला टीकमगढ़ द्वारा 23 अक्टूबर को नगर पालिका अधिनियम धारा 187 (8) के अंतर्गत जारी नोटिस में कहा गया है कि अतुल खटीक तनय नन्दराम खटीक निवासी वार्ड क्रमांक 10 पलेरा जिला टीकमगढ़ द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करके भवन के पिलर खड़े किये गए हैं। इसके अलावा उन्होंने यहां मटेरियल डाला गया है, जिसे हटाया जाए। कहा गया है कि पार्षद जानकी बाई अहिवार वार्ड क्रमांक 13 एवं हल्के साहू निवासी वार्ड क्रमांक 13 पलेरा द्वारा शिकायती पत्र दिया गया, जिसमें आपके (अतुल) द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करके पिलर खड़े कर रहे है एवं मटेरियल डाले हुये है, जो कि अवैधानिक है। सीएमओ दिलीप पाठक ने कहा है कि नोटिस प्राप्ति के 24 घण्टे के अंदर अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा की स्थिति में आपके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी और नगर परिषद अमले द्वारा आपका अतिक्रमण हटा दिया जावेगा, जिसके जिम्मेदार आप स्वयं होगें। इस नोटिस की प्रतिलिपि तहसीलदार तहसील पलेरा, थाना प्रभारी थाना पलेरा, श्रीमति जानकी बाई अहिरवार पार्षद वार्ड क्रमांक 13 पलेरा, हल्के साहू निवासी वार्ड क्रमांक 13 पलेरा की ओर सूचनार्थ भेजी गई है।
पार्षद की थी अतिक्रमण की शिकायत-
जनपद पंचायत पलेरा अध्यक्ष पति अतुल खटीक द्वारा वार्ड नंबर 13 में किए गए अतिक्रमण को लेकर वार्ड पार्षद जानकी बाई अहिरवार ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। मुख्य नगर पालिका नगर परिषद पलेरा को दिए गए शिकायती पत्र मेंं वार्ड पार्षद ने कहा है कि था कि मेरे वार्ड नंबर 13 में लोकसेवा के सामने जो शासकीय भूमि है, उस भूमि पर अतुल खटीक पुत्र नंदू खटीक निवासी वार्ड नंबर 10 पलेरा द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा किया जा रहा हैं एवं वर्तमान में मटेरियल डालकर कॉलम खड़े किये जा रहे हैं। इसके साथ ही यहां उनके द्वारा पेड़ भी काट लिए गये हैं। इस संबन्ध में उचित कार्रवाई की जाए।
नियमानुसार होगी कार्रवाई-अवंतिका
तहसीलदार अवंतिका तिवारी ने कहा है कि नगर परिषद द्वारा जारी नोटिस के साथ ही राजस्व विभाग द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी। यदि वार्ड नंबर तेरह में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया है, तो उसे तत्काल हटाया जाएगा। नोटिस जारी होने के बाद फिलहाल काम रोक दिया गया है। मौके पर निरीक्षण के बाद ही इस संबन्ध में कुछ कहा जा सकता है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here