Home डेली न्यूज़ चंदेरा पुलिस ने नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया

चंदेरा पुलिस ने नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया

30
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में थाना प्रभारी चंदेरा नीतू खटीक द्वारा लगातार सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। एक ओर इलाके में अमन-शांति बनाए रखने के लिए लोगों को समझाइश दी जा रही है, वहीं दूसरे ओर अन्य मामलों का खुलासा किया जा रहा है। थाना प्रभारी श्रीमती खटीक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ससत्या एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना चंदेरा के अपराध क्रमांक 147/24 धारा 137 (2) बीएनएस की नाबालिग अपहृता को 23 अक्टूबर 24 को दस्तयाब कर वैधानिक कार्यवाही कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही में उनि नीतू खटीक थाना प्रभारी चंदेरा, उनि दयाराम चक्रवर्ती, आरक्षक 170 काशीराम कुशवाहा, वेदप्रकाश शर्मा, मोहित यादव, महिला आरक्ष अंकिता, रूचि जाटव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पैसे मांग कर मारपीट करने वाले आरोपी को जेल भेजा-
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई जी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ससत्या जी एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना चंदेरा में पजींबध्द अपराध क्र 150/24 धारा 296ए115(2)ए 119(1)ए 351(2) 3(5) बीएनएस के पिछले एक माह से फरार चल रहे आरोपी मुल्लन उर्फ वीरसिंह पिता लल्लू यादव उम्र 36 साल निवासी महेबा चक्र 3 को गिरफ्तार कर न्यायालय जतारा मे पेश किया गया । उक्त कार्यवाही में उनि नीतू खटीक थाना प्रभारी चंदेरा, सउनि रामपाल सिंह परिहार, आरक्षक धीरेन्द्र, लाखन अर्गल, राजकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here