Home डेली न्यूज़ पड़ोसियों ने मिलकर किया परिवार पर हमला, 8 लोग घायल

पड़ोसियों ने मिलकर किया परिवार पर हमला, 8 लोग घायल

26
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बिजावर थाना अंतर्गत शाहगढ़ में सुबह पड़ोसियों के विवाद में एक परिवार के 8 लोगों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घायलों को एंबुलेंस 108 की मदद से पहले बिजावर अस्पताल और इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।पीडि़त परिवार के राज विश्वकर्मा ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले झोलाछाप डॉक्टर द्वारा आरोप लगाए गए कि उसके पिता नोनेलाल विश्वकर्मा द्वारा किसी समाचार पत्र में उसके खिलाफ खबर प्रकाशित कराई गई है जिसको लेकर झोलाछाप डॉक्टर और उसका परिवार बुराई मानता है बीते रोज आरोपियों द्वारा बीते रोज उसकी छोटी बहिन की पिटाई की गई जिसकी शिकायत एसडीओपी से करने की कोशिश की गई लेकिन वे नहीं मिल पाए। इसके बाद रात 8 बजे तक जटाशंकर चौकी में शिकायत करने के लिए बैठे रहे लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं। इसके बाद शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे आरोपियों ने एकजुट होकर उसके परिवार के नोनेलाल विश्वकर्मा 45 वर्ष, शांति विश्वकर्मा 55, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा 20 वर्ष, राज विश्वकर्मा 24 वर्ष, राखी विश्वकर्मा 27 वर्ष, राजेश्वरी 44 वर्ष एवं मुस्कान विश्वकर्मा 16 वर्ष के साथ बुरी तरह मारपीट की गई है। राज ने आरोप लगाए कि पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं गई। बीते रोज शिकायत करने की कोशिश की गई लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। सुबह एंबुलेंस एवं पुलिस को कॉल किया करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस उन्हें रास्ते में मिली जब वे अपने निजी वाहन से घायलों को बिजावर अस्पताल ला रहे थे। राज विश्वकर्मा ने बताया कि तामलाल विश्वकर्मा, अमर, राहुल, खेमराज, शोमाराम, जगदीश, गोविंद, ओमप्रकाश, सर्जन, धर्मेन्द्र, प्रभा, सविता, इमरती सहित लगभग 35 लोगों ने उनके पूरे परिवार के साथ मारपीट की है। वहीं जिला अस्पताल पहुंचे घायल के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाली टीआई अरविंद कुजूर एवं एसडीएम अखिल राठौर ने मामले को शांत कराकर इलाज शुरू कराया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here