Home डेली न्यूज़ महिला सरपंच को लोकायुक्त की टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते...

महिला सरपंच को लोकायुक्त की टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

31
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शनिवार की सुबह महिला सरपंच को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम के द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। महिला सरपंच ने कपिलधारा कुआं के बिल पास करने के एवज में 10 प्रतिशत रकम मांगी जा रही थी जिसकी शिकायत आवेदक ने सागर लोकायुक्त में की थी। शनिवार की सुबह लोकायुक्त टीम ने महिला सरपंच और उसके पति को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है।जानकारी के अनुसार बड़ामलहरा क्षेत्र के ग्राम रामटोरिया की सरपंच बबली आदिवासी ने गांव के एक व्यक्ति महेंद्र प्रताप लोधी के दादा के नाम पर कपिलधारा का कुआं स्वीकृत किया था। कुआं खोदे जाने के बाद 2 लाख 87 हजार रुपए के बिल पास होना था। काफी समय से आवेदक को सरपंच के द्वारा बिल पास करने के लिए परेशान किया जा रहा था उससे बिल पास करने के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन 15 हजार रुपए की मांग की जा रही थी जिसके बाद आवेदक ने सागर लोकायुक्त में शिकायत की। सागर लोकायुक्त की टीम ने शनिवार की सुबह महिला सरपंच बबली आदिवासी और उसके पति सुनील आदिवासी को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की टीम में निरीक्षक रोशनी जैन, पीएस बेन सहित 7 लोग शामिल थे।इनका कहना-यह कार्रवाई आवेदक की शिकायत पर की गई है इसमें सरपंच सहित उसके पति के द्वारा 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।रोशनी जैन, लोकायुक्त निरीक्षकइस मामले में महिला सरपंच और उसके पति को सागर लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा है थाने में कार्रवाई की जा रही है।मनोज गोयल, थाना प्रभारी, बमनौरा

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here