Home डेली न्यूज़ उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी में लगी आग, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी में लगी आग, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

32
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शुक्रवार की दोपहर में एक मामला सामने आया है जिसमें ट्रेन में भीषण आग लग जाने पर ट्रेन को उत्तर प्रदेश के मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया उसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने आनन-फानन में आग पर काबू पाया। आधा घंटे बाद फिर से ट्रेन को उदयपुर के लिए रवाना किया गया। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है।जानकारी के अनुसार ट्रेन खजुराहो से चलकर उदयपुर जा रही थी तभी हरपालपुर से 15 किलोमीटर दूर ट्रेन के एसी कोच 2 में शॉट सर्किट के कारण आग लग गई। इसके बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग लगने की जानकारी रेलवे विभाग को दी गई। विभाग ने ट्रेन को उत्तरप्रदेश के मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर रूकवाया। रेलवे कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पाया गया। इस दौरान ट्रेन रूकते ही लोगों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई।झांसी मंडल पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि ट्रेन में शॉट सर्किट से धुआं निकला था। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रुकवा कर फायर इंस्ट्रक्शन से आग को बुझा दिया गया। इस दौरान किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आयी है सभी लोग सुरक्षित हैं। कुछ देर बाद ट्रेन को दोबारा उदयपुर के लिए रवाना कर दिया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here