Home डेली न्यूज़ आरक्षक ने थाने के भीतर किशोर के साथ की मारपीट, पैसे भी...

आरक्षक ने थाने के भीतर किशोर के साथ की मारपीट, पैसे भी लिए

35
0
Jeevan Ayurveda

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित1

छतरपुर। जिले के प्रकाश बम्हौरी थाना में पदस्थ एक आरक्षक द्वारा थाने की महिला सेल में एक किशोर के साथ मारपीट किए जाने और पैसे लिए जाने का वीडियो गत रोज सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा संबंधित आरक्षक को नलंबित करने की कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि प्रकाश बम्हौरी थाना में पदस्थ आरक्षक हरिशरण यादव अपने कारनामों के लिए अक्सर चर्चाओं में रहता है। पूर्व में आरक्षक पर अवैध वसूली, बेवजह मारपीट, रेत कारोबारियों कों संरक्षण देने, लोगों को डराने-धमकाने जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं। कई बार आरक्षक का स्थानांतरण भी हुआ लेकिन हर बार अपने रसूख का इस्तेमाल कर वह वापिस प्रकाश बम्हौरी थाना में पदस्थ हो गया।

Ad
  1. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here