
पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने छतरपुर जिले के अंतर्गत एक अज्ञात सहित एक फरार आरोपी पर 8 हजार रुपए का नगद पुरस्कार घोषित किया है। जो अपराध घटित करने के बाद से फरार है। आरोपी मनीष तिवारी उम्र 28 साल निवासी महोईखुर्द थाना सिविल लाईन में पंजीबद्ध अपराध पर 3 हजार रुपए और थाना राजनगर में पंजीबद्ध अपराध में फरार एक अज्ञात आरोपी पर 5 हजार रुपए का नगद पुरस्कार घोषित किया है। पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक छतरपुर का अंतिम निर्णय मान्य होगा।








