Home डेली न्यूज़ श्वेता अग्रवाल के भजन सुनकर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

श्वेता अग्रवाल के भजन सुनकर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

31
0
Jeevan Ayurveda

पेप्टेक टाउन के नवरात्र महोत्सव में हुआ भजन संध्या का कार्यक्रम1

छतरपुर। शहर के नौगांव रोड पर स्थित पॉश कॉलोनी पेप्टेक टाउन में इन दिनों नवरात्र महोत्सव की धूम है। कॉलोनी के श्री राधा कृष्ण मंदिर में माता की मनोरम प्रतिमा को स्थापित कर कॉलोनी वासियों के द्वारा प्रतिदिन यहां विभिन्न सांस्कृतिक और भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बीती शाम झारखण्ड की प्रख्यात गायिका श्वेता अग्रवाल की भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छतरपुर विधायक ललिता यादव शामिल हुईं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति-सुरेन्द्र चौरसिया मौजूद रहीं।माता की आरती के बाद शुरू हुई भजन संध्या देर रात तक चली, जिसमें गायिका श्वेता अग्रवाल ने अपनी सुमधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुतियां दीं। उनके सुरीले भजन सुनकर उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो उठा, सभी ने तालियां बजाकर उनकी सराहना की। वहीं मुख्य अतिथि विधायक ललिता यादव और नपाध्यक्ष ज्योति चौरसिया ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। कॉलोनी समिति की ओर से अमित अग्रवाल ने बताया कि आज 9 अक्टूबर को महाआरती के साथ गरबा नृत्य, तथा कल 10 अक्टूबर को मयूर नृत्य और डांडिया का आयोजन होगा। 11 अक्टूबर को कन्या भोज एवं भण्डारे का आयोजन होगा तथा 12 अक्टूबर को माता की प्रतिमा विसर्जित की जाएगी।

Ad
  1. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here