Home डेली न्यूज़ छतरपुर में नदी-तालाबों का निरीक्षण, अतिक्रमणकारियों को नोटिस

छतरपुर में नदी-तालाबों का निरीक्षण, अतिक्रमणकारियों को नोटिस

40
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रशासनिक कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में कलेक्टर के निर्देश पर रविवार को एसडीएम अखिल राठौर और तहसीलदार संदीप तिवारी ने सिघाड़ी नदी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नदी का सीमांकन कराया गया और सफाई कार्य भी करवाया गया।
निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नदी क्षेत्र में अतिक्रमण पाया गया, जिसके चलते अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। मौके पर राजस्व निरीक्षक (आरआई), पटवारी, अन्य प्रशासनिक अधिकारी तथा पुलिस बल भी मौजूद रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जल स्रोतों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे जल स्रोतों के संरक्षण में सहयोग करें और अवैध अतिक्रमण की जानकारी प्रशासन को दें।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here