Home डेली न्यूज़ फौलादी कलम तिराहा में फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने वाले दो...

फौलादी कलम तिराहा में फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

54
0
Jeevan Ayurveda

पूर्व में गिरफ्तार 6 आरोपियों सहित कुल 8 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर। माह अगस्त में थाना कोतवाली में फौलादी कलम तिराहा में एक 13 वर्षीय बालक के गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई। थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, बालक को शीघ्र ही चिकित्सालय पहुंचाया गया। आरोपियों द्वारा फरियादी आदिल व उसके साथियों से विवाद कर फायरिंग करने से वहां से गुजर रहे बालक के पैर में गोली लगी थी। हत्या का प्रयास करने वाले 8 नामजद आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं अपराध कायम किया गया था।थाना कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास में सम्मिलित 6 आरोपी मनु सिंह उर्फ अक्षय राजा बुंदेला, तहजीब खान भूरा खान, ऋतुराज परमार, बिट्टू मिश्रा, हर्षित शर्मा उर्फ बच्चू निवासी छतरपुर को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना में सम्मिलित अन्य की तलाश जारी थी। थाना कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी जुल्फी उर्फ तौसीब खान पिता निसार टोरिया मोहल्ला छतरपुर, ध्रुव उर्फ यशकुमार कड़ा पिता अरुण कुमार को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया। आरोपी जुल्फी खान से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देसी कट्टा, खाली खोखा कारतूस जप्त किया गया।हत्या के प्रयास में शामिल आरोपी जुल्फी खान द्वारा साथियों के साथ ग्राम सौरा में तालाब के पास अवैध हथियार लहराकर मारपीट की गई थी, वीडियो वायरल हुआ था। थाना ओरछा रोड में अपराध पंजीबद्ध हुआ था। साथ ही इसके विरुद्ध हत्या का प्रयास, मारपीट एवं अवैध हथियार संबंधी 4 अपराध व पूर्व में गिरफ्तार तहजीब खान के विरुद्ध हत्या का प्रयास, मारपीट एवं छेड़छाड़ के 3 अपराध दर्ज हैं। अभियुक्तों को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया जा रहा है।उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुजूर, उप निरीक्षक राहुल तिवारी, प्रधान आरक्षक संदीप तोमर, अरविंद कुशवाहा, अजय गुप्ता एवं आरक्षक विकास खरे, कपेन्द्र घोष, अभय यादव, अखंड प्रताप सिंह एवं प्रधान आरक्षक चालक अशोक तिवारी की मुख्य भूमिका रही।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here